Headlines

फतेहगढ़ साहिब में लड़की के विवाद में स्टूडेंट का मर्डर:लाठी-डंडों से हमला, बाइक पेड़ से टकराने के बाद पीटा; जमानत पर मुख्य आरोपी




फतेहगढ़ साहिब में लड़की को लेकर चल रही रंजिश गत रात खूनी संघर्ष में बदल गई। यहां 18 वर्षीय बीए द्वितीय वर्ष के स्टूडेंटस अंकुश की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले उसकी चलती बाइक पर डंडे से वार किया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद जमीन पर गिरे अंकुश को घेरकर बेरहमी से पीटा गया। घटना में अंकुश के साथ बाइक पर सवार उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की मां राधा के बयानों और उसके दोस्त अनमोल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 9-10 युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पार्क में दोनों पक्षों के बीच हो चुकी कहासुनी पुलिस के अनुसार, अंकुश का तलानिया निवासी विशाल और साहिल के साथ एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम चोए वाले पार्क में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी। हालांकि, लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन रात में यह विवाद फिर भड़क उठा। लाठी-डंडों से लैस थे हमलावर रात करीब साढ़े आठ बजे अंकुश अपने साथियों के साथ 2 बाइकों पर जा रहा था। सिविल अस्पताल के पास विशाल, अमन, साहिल समेत 9-10 युवक उनके पीछे लग गए। सभी हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे थे और उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। हरलालपुर के पास अमन ने चलती बाइक पर अंकुश के चेहरे पर डंडा मार दिया। वारदात के बाद हमलावर फरार डंडा लगने से बाइक पेड़ से टकरा गई और अंकुश नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। अंकुश श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। आरोपी जमानत पर चल रहा पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अमन कुछ दिन पहले ही मारपीट और गोलीबारी के एक अन्य मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। शनिवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *