![]()
फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल दिया, जिससे तीन की मौते पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी शिवरात्रि के लिए गंगोत्री से गंगाजल की डाक कांवड़ लेकर फरीदकोट लौट रहे थे। हादसा सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर हुआ। सभी मृतक कोटकपूरा के रहने वाले हैं। इसमें डॉक्टर हरपाल गली निवासी जगदीश मित्तल (40), हरीनौ रोड निवासी महेंद्र पाल ( 43) और सुरगापुरी निवासी दीपक कुमार(42) शामिल हैं। जबकि गंभीर घायल कोटकपूरा के सरकारी गर्ल्ज स्कूल के पास रहने वाले मुकेश गोयल को अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है….
Source link
फरीदकोट के 3 कांवड़ियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला:सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ में हाईवे पर हादसे में मौत; गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे थे
