Headlines

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को लगेगा ज्यादा समय:फरीदाबाद में 10 स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा, इंडिपेंडेंस डे को लेकर होगी सख्त जांच




फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों को मेट्रो का सफर करते समय अब अगले कुछ दिनों में ज्यादा समय लगने वाला है। इसलिए रोजाना सफर करने वाले लोग थोड़ा ज्यादा समय निकाल कर चलें। इंडिपेंडेंस डे को लेकर मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 9 से 16 अगस्त तक यात्रियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। CISF के अतिरिक्त जवानों की तैनाती सुरक्षा व्यवस्था के तहत फरीदाबाद के मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर यात्रियों की जांच के साथ उनके बैग और सामान की भी तलाशी ली जाएगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही वाले हिस्सों में भी सुरक्षाकर्मी लगातार निगरानी रखेंगे। फरीदाबाद के 10 स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई वायलेट लाइन पर सराय से राजा नाहर सिंह स्टेशन के बीच फरीदाबाद में कुल 10 मेट्रो स्टेशन हैं। इंडिपेंडेंस डे से पहले इन सभी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा कर्मियों को स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ के समय बढ़ सकती है वेटिंग सघन जांच के चलते पीक आवर्स में यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में स्टेशन के अंदर जाने में ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से कुछ अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि ट्रेन छूटने या यात्रा कार्यक्रम प्रभावित होने की स्थिति न बने। डीएमआरसी बोला कछ दिन लगेगा समय डीएमआरसी के संचार विभाग के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे जांच प्रक्रिया में सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *