Headlines

रीवा में 2.70 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:पंचायत भवन-सामुदायिक भवन समेत 1.82 करोड़ के कामों का लोकार्पण, 88.15 लाख के नए कार्यों का भूमिपूजन




रीवा की रायपुर कर्चुलियान जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सगरा में पंचायत भवन (अटल ग्राम सेवा सदन) और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही 88.15 लाख रुपए की लागत से होने वाले 15 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। लोकार्पण वाले कार्यों की सूची में 1 करोड़ 82 लाख 21 हजार रुपए की लागत दर्ज है। दोनों सूचियों के कार्यों की कुल लागत 2 करोड़ 70 लाख 36 हजार रुपए है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। पंचायत स्तर पर सड़क, पेयजल, स्वच्छता और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाओं से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। पंचायत भवन और सामुदायिक भवन पर 62.50 लाख खर्च वर्ष 2025-26 में पंचायत भवन के निर्माण पर 37.50 लाख रुपए और सामुदायिक भवन पर 25 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा सीसी रोड, नाली, कवर्ड पुलिया, हाट बाजार में दुकानें और अन्य निर्माण कार्य भी लोकार्पण सूची में शामिल हैं। इन सभी कार्यों की कुल लागत 1 करोड़ 82 लाख 21 हजार रुपए है। 88.15 लाख के 15 कार्यों का भूमिपूजन वर्ष 2026-27 की सूची में 15 निर्माण कार्य शामिल हैं। इन पर 88.15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इनमें 22.44 लाख रुपए की लागत से दो आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड और नाली निर्माण, प्राथमिक पाठशाला गड़रियन टोला में शौचालय, पेवर ब्लॉक और तीन पानी की टंकियों का निर्माण शामिल है। इन कार्यों से गांव में सड़क संपर्क, जल निकासी, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की योजना है। कार्यक्रम में सरपंच सावित्री पाल, सचिव जगमोहन पटेल और उपसरपंच संतोष मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *