Headlines

2027 चुनाव की तैयारी में जुटा अकाली दल:फाजिल्का में खोला जनसंपर्क कार्यालय, घर-घर पहुंचकर जनता को साधने का प्रयास




फाजिल्का में 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शहर में एक जनसंपर्क कार्यालय खोलकर लोगों के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की पहल शुरू की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस कार्यालय के माध्यम से आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। शिरोमणि अकाली दल के ट्रांसपोर्ट विंग के पंजाब अध्यक्ष एवं फाजिल्का से जुड़े नेता परमजीत सिंह वैरड़ ने बताया कि जनसंपर्क कार्यालय खोलने का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना और उनकी समस्याओं को समझना है। उन्होंने कहा कि फाजिल्का के कई युवा और आम नागरिक विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे लोगों को उचित मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। परमजीत बोले- कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुंच सकता है परमजीत सिंह वैरड़ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुंच सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर समस्या का समाधान करवाने का दावा नहीं किया जा सकता, लेकिन जहां तक संभव होगा, जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन कई लोगों को अपने काम करवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए अकाली दल के कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अब घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी और पहले रही कमियों को दूर करने का प्रयास करेगी। साथ ही जनता का विश्वास दोबारा जीतने की दिशा में काम किया जाएगा। वैरड़ ने दावा किया कि अकाली दल-भाजपा सरकार के कार्यकाल में फाजिल्का को जिला बनाया गया था तथा सरकारी अस्पताल, डीसी कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी इन उपलब्धियों को लेकर लोगों के बीच जाएगी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, 2027 के चुनावों से पहले यह कदम अकाली दल के संगठन को मजबूत करने और अपने जनाधार को फिर से बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *