![]()
बालोद के ग्राम झलमला स्थित प्रसिद्ध गंगा मइया मंदिर परिसर में संत प्रेम साईं महाराज के कार्यक्रम के दौरान दो महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी हो गए। दोनों वारदातें संत के दर्शन और आशीर्वाद लेने के दौरान भीड़ के बीच हुईं। चोर करीब ढाई लाख रुपए के आभूषण ले गए। नगर के गंगासागर तालाब पार निवासी 63 वर्षीय खेमिन बाई साहू दोपहर करीब 12 बजे मंदिर पहुंची थीं। करीब डेढ़ बजे संत प्रेम साईं महाराज के चरण स्पर्श करने के लिए भीड़ में आगे बढ़ते समय अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से 15 से 20 ग्राम वजनी सोने की चेन खींच ली। चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। आशीर्वाद लेते समय सोने की माला गायब दूसरी घटना देवरी क्षेत्र के ग्राम नाहन्दा निवासी 64 वर्षीय बुद्धिया बाई साहू के साथ हुई। वे अपने बेटे के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। महाराज से आशीर्वाद लेने के दौरान अज्ञात चोर ने उनके गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने की माला चुरा ली। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है। मंदिर से बाहर निकलने के बाद महिला को माला चोरी होने का पता चला। आधे घंटे के अंतराल में दोनों वारदात दोनों घटनाएं संत के दर्शन के दौरान करीब आधे घंटे के अंतराल में हुईं। पुलिस को आशंका है कि भीड़ का फायदा उठाकर किसी शातिर चोर या गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
Source link
परिसर में दो महिलाओं की चेन चोरी:संत प्रेम साईं के चरण छूने झुकीं;चोरों ने गले से खींच लिए ढाई लाख के गहने
