Headlines

सड़क-पुल जर्जर, रोजाना इस खतरे से जूझ रहे 6 स्कूलों के बच्चे



भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खट्टा की जर्जर सड़क और जानलेवा पुल ने न केवल ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, बल्कि अब बच्चों की पढ़ाई पर भी पूर्णविराम लगने की नौबत आ सकती है। हर साल बारिश में पुल के टूटने और बहने से आवागमन बंद हो जाता है। यदि स्थिति यही रही तो एक और बारिश के साथ ही कोकड़ी सरकारी स्कूल समेत इलाके के आधा दर्जन स्कूलों में पढ़ाई ठप हो जाएगी। लोगांे में अचरज है कि महासमुंद जनपद पंचायत अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दिवान इसी गांव की निवासी है, और उन्हीं के गांव के सड़क और पुलिया बदहाल स्थिति है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से आना जाना करती है। पास ही में उनका घर भी है। कोकड़ी सरकारी स्कूल के शिक्षक गेंदलाल कोकडिया ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं, बल्कि 100 साल से अधिक पुरानी है। यहां पुलिया करीब 10 साल पहले बनाया गया है। सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी ने इस पर स्थायी समाधान नहीं निकाला। उन्होंने बताया कि यहां ऊंचे और मजबूत पुल की सख्त जरूरत है। विधायक, सांसद का रास्ता: दीनदयाल ने बताया कि जपं अध्यक्ष के निवास होने से इस रास्ते से विधायक, सांसद गुजरते रहते है। और भी नेता आते-जाते है। फिर भी सड़क की स्थिति पर किसी का भी ध्यान नहीं गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *