Headlines

जालंधर में AAP चेयरमैन की इनोवा बीकानेर स्वीट्स में घुसी:KIA कार की टक्कर से हुई बेकाबू, स्कूटी को कुचला; शॉप मालिक की पसलियां टूटीं




जालंधर में मंगलवार को किया कार ने इनोवा गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद इनोवा अनियंत्रित होकर बीकानेर स्वीट्स शॉप में जा घुसी। बेकाबू गाड़ी ने दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी और सीढ़ियों की रेलिंग से टकराने के बाद रुकी। एक्सीडेंट करने वाली इनोवा को आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन लक्की रंधावा यूज करते हैं। हादसे के समय मिठाई दुकान के मालिक बाहर खड़े थे। इस दौरान इनोवा में स्कूटी के साथ उन्हें भी टक्कर मार दी। उनकी पसलियों और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों कारों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूर तक आवाज सुनाई दी। ये हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ और गलती किस ड्राइवर की थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब विस्तार से पढ़ें क्या-क्या हुआ… अब पढ़िए शॉप मालिक की पत्नी ने क्या कहा… किया कार सवार युवक के पिता ने रखा अपना पक्ष…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *