Headlines

शादी डॉट कॉम पर खुद को बताया कुंवारा:बिलासपुर में शादी का झांसा देकर युवती को फंसाया, नौकरी का झांसा देकर 12 लाख कीमती जेवर लेकर फरार




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने खुद को अविवाहित बताकर शादी डॉट कॉम के जरिए युवती से दोस्ती की। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। कोरबा की रहने वाली 21 वर्षीय युवती तोरवा क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने बीते 9 मार्च को तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकीपहचान सोशल मीडिया मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम के माध्यम से पामगढ़ निवासी पवन कुमार यादव से हुई थी। वह सरकंडा क्षेत्र में रहता था। पवन ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को विश्वास में लिया और शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया। बाद में नौकरी लगाने के नाम पर उससे नकदी और सोने-चांदी के जेवर ले लिए। इनकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है। एसएसपी ने रखा था 5 हजार का इनाम
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पवन फरार हो गया और पत्नी नवीता के साथ लगातार ठिकाने बदलता रहा। पुलिस ने पामगढ़ और सरकंडा स्थित संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हुई। लिहाजा, एसएसपी रजनेश सिंह ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया। तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
तोरवा पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच शुरू की। जांच में उसके अधिकांश खाते बंद मिले। वहीं पत्नी नवीता यादव के एक बैंक खाते में लेन-देन जारी था। पुलिस ने इस खाते की ट्रांजेक्शन की बारीकी से पड़ताल की तो बल्लभगढ़, हरियाणा में राशि निकाले जाने की जानकारी मिली। एक रुपया भेजकर खाते की कड़ी जोड़ी
तोरवा टीआई रजनीश सिंह ने खाते से जुड़े सुरागों को और पुख्ता करने के लिए उसमें एक रुपए की राशि भेजकर उसकी गतिविधि की पुष्टि की। इसके बाद खाते से जुड़े च्वाइस सेंटर और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बल्लभगढ़ में आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक लेन-देन से मिले सुराग के आधार पर पुलिस आखिरकार पवन यादव और उसकी पत्नी नवीता यादव तक पहुंच गई।
पुलिस ने पवन कुमार यादव (34), निवासी ग्राम डुडंगा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा और उसकी पत्नी नवीता यादव (30) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बल्लभगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया। 9 अगस्त को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *