![]()
अमृतसर में आज अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मामला बहरीन की महिला के साथ कथित बातचीत की एआई से तैयार की गई डिस्टॉर्टेड कॉल रिकॉर्डिंग से जुड़ा है। आम आदमी पार्टी की ओर से कॉल रिकॉर्डिंग जारी किए जाने के बाद वल्टोहा ने इसे बड़ी शरारत बताया है। वल्टोहा ने AAP पर साजिश का आरोप लगाया वल्टोहा ने आरोप लगाया कि पंजाब के ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से सोची-समझी साजिश के तहत यह मामला उठाया गया है। उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तथ्य और सबूत रखने का दावा इसी मामले को लेकर वल्टोहा ने आज 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। उन्होंने दावा किया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह मामले से जुड़े तथ्य और सबूत मीडिया के सामने रखेंगे और बहरीन की महिला तथा कॉल रिकॉर्डिंग से जुड़े पूरे मामले पर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि बहरीन वाली महिला का जीवन चाहे कितना भी खराब क्यों न हो, सिख धर्म के संस्कारों के अनुसार हर सिख का फर्ज बनता है कि वह उसे बेटी, बहन या मां के रूप में देखे। मैं भी गुरमत के इन संस्कारों का पालन करते हुए बहरीन वाली महिला को पवित्र शब्द ‘बहन’ से संबोधित करता हूं, भले ही वह किसी भी दृष्टिकोण से इस संबोधन की हकदार नहीं है।
Source link
अमृतसर में आज वल्टोहा की प्रेस कॉन्फ्रेंस:बहरीन की महिला की AI कॉल रिकॉर्डिंग पर AAP को देंगे जवाब, सबूत भी करेंगे पेश
