![]()
गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र स्थित भैंसही गांव के पास गंडक नहर से दो दिन से लापता किसान का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान भैंसही गांव निवासी चिंकू यादव(30) के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान चिंकू यादव 8 अगस्त को अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजनों को आशंका थी कि वह गंडक नहर में डूब गए हैं। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन चिंकू का पता नहीं चल सका। तलाशी के दौरान नहर से बरामद हुआ शव इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया और तलाश अभियान चलाया। बाद में उनका शव नहर से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। चिंकू यादव की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। सबसे दुखद पहलू यह है कि घटना से ठीक 10 दिन पहले ही वह एक बच्चे के पिता बने थे। घर में नए मेहमान के आने की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। नवजात को अपने पिता का पूरा प्यार भी नहीं मिल सका। कुछ समय पहले बड़े भाई की हुई थी मौत मृतक अपने परिवार में दो भाइयों में छोटे थे। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि कुछ समय पहले ही उनके बड़े भाई की भी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों जवान बेटों की असमय मृत्यु से बुजुर्ग मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दोहरे हादसे से पूरे भैंसही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने डूबने की बात को सिरे से खारिज करते हुए चिंकू की हत्या किए जाने की गंभीर आशंका व्यक्त की है। क्योंकि किसान के गले पर गहरे जख्मी के निशान है। परिजनों का आरोप है कि किसी साजिश के तहत उसकी गला रेत कर घटना को अंजाम देकर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Source link
गंडक नहर से किसान का मिला शव, हत्या की आशंका:गोपालगंज में 2 दिन से थे लापता, 10 दिन पहले ही बने थे पिता
