![]()
लुधियाना के थाना सदर के अंतर्गत आते गांव बरीके के पास सूआ रोड पर एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक 15 साल के किशोर की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। किशोर अपनी मां से पानी की बोतल लेकर टीवीएस स्कूटी (एक्टिवा) पर अपने एक साथी के साथ घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी जिंदगी छीन ली। ढाबे से सड़क पर चढ़ते ही हुआ हादसा मृतक के पिता मुंशी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 9 अगस्त 2026 को उनका बेटा साबर अली ‘वाई किचन ढाबा’ (Y Kitchen Dhaba) पर काम करने वाले लड़के अर्जुन के साथ टीवीएस स्कूटी पर सवार था। जैसे ही वे ढाबे से सूआ रोड पर चढ़ने लगे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे मैक्स ट्रक (नंबर: PB10GX-6724) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने से मौके पर तोड़ा दम पिता के बयान के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि उनका बेटा साबर अली ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। तरनतारन के रहने वाले ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर हरमनप्रीत सिंह (निवासी गांव माड़ी कंबोके, जिला तरनतारन) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने नए आपराधिक कानून (BNS) की धारा 281 और 106 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच एएसआई (ASI) जतिंदर सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश और आगामी कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
Source link
लुधियाना में किशोर को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला:मां से पानी की बोतल लेकर स्कूटी पर साथी के साथ लौटा रहा था, पहियों के नीचे आया मासूम
