Headlines

Khanna SP Pawanjeet To Receive Chief Minister Medal Independence Day



पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के शुभ अवसर पर खन्ना के पुलिस कप्तान (इन्वेस्टिगेशन/डी) पवनजीत को उनके उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन और बेहतरीन पुलिस सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री पदक’ (Chief Minister’s Medal) से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्हें यह प्र

.

एसपी (डी) पवनजीत की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने उन्हें पटका पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर हार्दिक बधाई दी। एसएसपी ने कहा कि यह सम्मान पवनजीत की दिन-रात की कड़ी मेहनत, कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पुलिस सेवा के प्रति अटूट समर्पण भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

पंजाब सरकार का जताया आभार

एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब धरातल पर मुस्तैदी से काम करने वाले अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को इस तरह की सरकारी मान्यता मिलती है, तो इससे पूरी पुलिस फोर्स का मनोबल और ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है।

एसएसपी ने आगे कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित सम्मान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को और अधिक ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता के प्रति अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। एसएसपी खन्ना ने उम्मीद जताई कि एसपी पवनजीत भविष्य में भी इसी समर्पित भावना और जज्बे के साथ समाज व लोगों की सेवा करते रहेंगे और खन्ना पुलिस समेत पूरे पंजाब पुलिस विभाग का नाम देश भर में रोशन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *