Headlines

मरीज की तबीयत बिगड़ी,झलगी में 2 किमी ले गए ग्रामीण,VIDEO:बलरामपुर के कुसमी में सड़क न होने से अस्पताल पहुंचने में हुई परेशानी, जांच शुरू




बलरामपुर के कुसमी जनपद क्षेत्र के भईसापाठ गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की वजह से यहां एक मरीज की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उसे झलगी (एक प्रकार की अस्थायी स्ट्रेचर) के सहारे करीब 2 किलोमीटर तक पैदल ले जाकर अस्पताल पहुंचाया। गांव तक एंबुलेंस या कोई दूसरा वाहन नहीं पहुंच सका। इस घटना का गांव के ग्रामीण ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर कुसमी जनपद पंचायत के सीईओ ने कहा कि घटना की जानकारी लेकर जांच की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई थी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी था। लेकिन गांव तक पहुंचने वाला रास्ता कच्चा और खराब होने के कारण वाहन नहीं पहुंच पाया। ऐसे में ग्रामीणों ने मरीज को झलगी में उठाकर पैदल ले जाने का फैसला किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत बेहतर होती तो मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। उनका आरोप है कि दुर्गम रास्ते के कारण आपात स्थिति में लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने सड़क की स्थिति की जांच कराने और गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की मांग की है। मीडिया से मिली जानकारी: CEO कुसमी जनपद पंचायत के सीईओ मुन्ना लाल ध्रुव ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया के जरिए मिली है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि एंबुलेंस मौके तक क्यों नहीं पहुंच सकी और ग्रामीणों को मरीज को झलगी में ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *