गुरुग्राम7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गुरुग्राम में लगा लंबा जाम।
गुरुग्राम में सावन के पवित्र महीने में चल रही कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। गुरुग्राम के इफ्को चौक से लेकर खिड़की धौला टोल प्लाजा तक लगभग 8 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
इस जाम में हजारों वाहन रेंगते नजर आए, जिससे कामकाजी लोगों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कांवड़ियों के भारी हुजूम और उनके वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण हाईवे पर दबाव अचानक बढ़ गया। हालांकि प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए एक लिए लेन बनाई थी, लेकिन भारी भीड़ के आगे वीकेंड के बाद सोमवार सुबह ट्रैफिक का दबाव संभालना मुश्किल हो गया। जाम की वजह से कई एम्बुलेंस भी फंसी रहीं, जिन्हें निकालने के लिए ट्रैफिक

गुरुग्राम में NH-48 पर लगा लंबा जाम।
ट्रैफिक पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया
ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों जैसे गोल्फ कोर्स रोड या सोहना रोड का उपयोग करें। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

