![]()
मोगा पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित कथित गैर-कानूनी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 73.60 लाख रुपए की एक संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह संपत्ति गुरु राम दास नगर में दलजीत सिंह उर्फ सिकंदर के नाम पर पाई गई थी। वित्तीय जांच के दौरान पुलिस को इस संपत्ति के नशा तस्करी से जुड़े पैसों से अर्जित होने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसएसपी मोगा सर्ताज सिंह चहल के निर्देश पर की गई। जांच और कार्रवाई में एसपी (डी) अजय राज सिंह, डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह और थाना सिटी-1 के एसएचओ गुरविंदर सिंह की टीम शामिल रही। वित्तीय जांच के आधार पर संपत्ति की पहचान करने के बाद उसे फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अथॉरिटी ने फ्रीजिंग ऑर्डर को मंजूरी दी पुलिस ने संपत्ति को फ्रीज करने के लिए जारी आदेश को दिल्ली स्थित सक्षम अथॉरिटी के समक्ष भेजा था। अथॉरिटी ने फ्रीजिंग ऑर्डर को मंजूरी दे दी है। आदेश के तहत अब सक्षम अथॉरिटी की अनुमति के बिना इस संपत्ति को बेचा, हस्तांतरित या किसी अन्य तरीके से निपटाया नहीं जा सकता। तस्करों की संपत्तियों की जांच में जुटी पुलिस मोगा पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई के साथ-साथ तस्करी से अर्जित अवैध धन और उससे बनाई गई संपत्तियों की भी वित्तीय जांच की जा रही है। पुलिस का फोकस ऐसी संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कानून के तहत फ्रीज करने पर है।
Source link
मोगा में तस्कर की 73.60 लाख की प्रॉपर्टी फ्रीज:नशे की कमाई से खरीदी थी; अब संपत्ति बेचने या ट्रांसफर पर लगी रोक
