Headlines

बांसवाड़ा में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार:पिस्टल और देसी बंदूक जब्त; आदिवासी दिवस कार्यक्रम में रौब दिखाने लाया था




बांसवाड़ा में कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ दो कार्रवाई कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक युवक से बिना लाइसेंस की देशी बंदूक और दूसरे से देशी हैंडमेड पिस्टल बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पहली कार्रवाई: रतलाम रोड पर टोपीदार बंदूक के साथ पकड़ा थानाधिकारी नागेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रतलाम रोड बांसवाड़ा पर कार्रवाई करते हुए अनिल चरपोटा (24) पुत्र वीरजीत चरपोटा निवासी झरी, थाना भुंगड़ा को पकड़ा। उसके कब्जे से टोपीदार बंदूक बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि बंदूक उसके दादा के नाम थी और उसका लाइसेंस अवधिपार हो चुका था। आरोपी इसे विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में अपना प्रभाव दिखाने के लिए बांसवाड़ा शहर लेकर आया था। दूसरी कार्रवाई: देशी हैंडमेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध देशी हैंडमेड पिस्टल के साथ फर्दीन खान उर्फ मोटा (26) पुत्र फिरोज खान निवासी नूर कॉलोनी, कन्धारवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस उससे शहर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वालों और खरीददारों के संबंध में पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के सुपरविजन तथा बांसवाड़ा वृत्त के उप अधीक्षक मनीष चारण के निर्देशन में की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी रखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *