Headlines

कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से अभद्रता:रेजिडेंट डॉक्टरों ने की 2 घंटे की हड़ताल; कहा-सुरक्षा-सम्मान से कोई समझौता नहीं




राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में शनिवार को रेजिडेंट डॉक्टरों ने 2 घंटे की पेन-डाउन हड़ताल की। यह हड़ताल एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई अभद्रता के विरोध में हुई। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने आरोपी जॉनी धीमान के तुरंत निलंबन और गिरफ्तारी की मांग की है। RDA का कहना है कि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करने में देरी कर रहा है। आरोपी जॉनी धीमान अभी भी अस्पताल में काम कर रहा है, जिससे महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। RDA ने RNP नियमों के तहत आरोपी को तुरंत निलंबित करने और गिरफ्तार करने की मांग की है। महिला रेजिडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता एसोसिएशन ने साफ किया कि महिला रेजिडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने प्रशासन से तुरंत ठोस कार्रवाई की मांग की है। RDA ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानने पर सोमवार, 5 अक्टूबर को भी हड़ताल जारी रहेगी और आंदोलन बढ़ाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *