Headlines

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:जनरेटर रूम से धुएं के बाद ऊंची लपटें निकली, बच्चों को घर भेजा गया




लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्कूल की छुट्टी कर बच्चों को घर भेजा गया। जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्कूल मैनेजमेंट ने सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया। मुस्तैदी के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे की PHOTOS … जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 9 बजे दुगरी फेज-1 अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में हुआ, जब स्कूल चल रहा था। अचानक स्कूल के जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्टाफ के होश उड़ गए। शुरुआती तफ्तीश में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने की खबर फैलते ही पूरे स्कूल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। खबर अपडेट की जा रही है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *