![]()
पलवल के सदर थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर मोबाइल फोन चोरी करने और बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पिंगौड़ गांव निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है। सदर थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि 27 मई को पिंगौड़ गांव के जगदीश ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 2 मई को गांव के ही निवासी इमरान और इंद्रजीत ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद, उन्होंने जगदीश के मोबाइल फोन का पासवर्ड पूछ लिया और फोन चोरी करके ले गए। पीड़ित जगदीश के अनुसार, दोनों आरोपियों ने उनके फोन-पे ऐप का इस्तेमाल कर बैंक खाते से 1 लाख 54 हजार रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका जांच के दौरान, पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उससे 15 हजार रुपए नकद बरामद किए गए थे। इमरान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इंद्रजीत ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी इमरान के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उसने यह भी बताया कि उसने पीड़ित को 40 हजार रुपए दिए थे। पूछताछ के बाद आरोपी इंद्रजीत को पुलिस टीम ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Source link
पलवल पुलिस ने पकड़ा धोखाधड़ी का आरोपी:नशीला पदार्थ खिलाया, मोबाइल चोरी कर अकाउंट में ट्रांसफर किए 1.54 लाख
