Headlines

नकोदर में दिनदहाड़े लुटेरा पकड़ा:वारदात की नीयत से घर में घुसा, पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पीटा; पुलिस को सौंपा




जालंधर के नकोदर क्षेत्र के शंकर गांव में शनिवार को दिनदहाड़े लूट की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध लुटेरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को काबू करने के बाद उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना नकोदर सदर थाना क्षेत्र की है। गांव निवासी सरबजीत सिंह पुरेवाल ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे बैंक से नकदी निकलवाकर घर लौटे थे। इसी दौरान साइकिल पर सवार एक व्यक्ति उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। सरबजीत के घर के अंदर जाने के बाद आरोपी चारदीवारी फांदकर परिसर में दाखिल हो गया। आवाज सुनकर सरबजीत की पत्नी बाहर आईं तो उन्होंने आंगन में एक अजनबी व्यक्ति को देखा। महिला ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। शोर सुनते ही पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। 112 हेल्पलाइन पर दी पुलिस को सूचना घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे शंकर पुलिस पोस्ट के हवाले कर दिया गया। आरोपी से पूछताछ करेगी पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी सरबजीत का पीछा क्यों कर रहा था और क्या उसका मकसद बैंक से निकाली गई नकदी लूटना था। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *