![]()
पाली-जालोर के दो युवकों ने लग्जरी लाइफ के शौक में तस्करी का रास्ता पकड़ लिया। एक युवक BSC पास है, जबकि दूसरे ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों को स्कॉर्पियो, ब्रांडेड जूते-कपड़े और महंगी लाइफस्टाइल का शौक था। इसी चाहत में डोडा पोस्त की तस्करी शुरू कर दी। जेतपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों को अलग-अलग कारों में डोडा पोस्त छिपाकर ले जाते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों कारों से कुल 90.800 किलो डोडा पोस्त बरामद किया और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के साथ तस्करी के नेटवर्क और कारों के चोरी की होने की भी जांच कर रही है। कार्रवाई 10 अगस्त को जेतपुर में पाली तिराहे और पाली जाने वाली रोड पर हुई। नाकाबंदी के दौरान दो कारों से डोडा पोस्त बरामद जेतपुर थाने के SHO अरूण कुमार ने बताया – 10 अगस्त को पाली तिराहा जेतपुर पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान संदिग्ध नजर आ रही एक स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें छुपाकर रखा 45.420 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार महिपाल (20) पुत्र खंगारराम निवासी ढाकों की ढाणी, झंवर (जोधपुर) को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक जब्बरसिंह मय टीम ने पाली जाने वाली रोड जेतपुर पर नाकाबंदी की। इस दौरान अल्ट्रोज कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 45.380 किलो डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने कार में सवार बलजीत (24) पुत्र हिराराम निवासी कोटड़ा, थाना करड़ा, जिला जालोर को गिरफ्तार किया। BSC करने के बाद बना तस्कर
जेतपुर थानाप्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि आरोपी बलजीत BSC पास है, जबकि महिपाल ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों के सपने बड़े-बड़े थे। स्कॉर्पियो, ब्रांडेड जूते-कपड़े और लग्जरी लाइफ के चक्कर में दोनों ने तस्करी की राह पकड़ ली। दोनों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तस्करी में इस्तेमाल की गई दोनों कारें चोरी की तो नहीं हैं।
Source link
जॉब नहीं मिला तो BSC पास युवक बना तस्कर:महंगी लाइफ के शौक ने पहुंचाया जेल; दो कारों से डोडा पोस्त बरामद
