Headlines

CM के संभावित गोपालगंज दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट:DM-SP ने बिस्कोमान हेलीपैड के लैंडिंग और टेक-ऑफ एरिया का मुआयना किया




गोपालगंज में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी समीर सौरभ और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बिस्कोमान स्थित हेलीपैड स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन और प्रस्थान के लिए हेलीपैड की वर्तमान स्थिति और तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत हेलीपैड परिसर, लैंडिंग और टेक-ऑफ एरिया के साथ-साथ आवागमन के मुख्य मार्गों का भी मुआयना किया। बैरिकेडिंग और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा एवं नागरिक व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस बल की तैनाती, रूफ-टॉप सुरक्षा के निर्देश पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने विशेष रूप से सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, रूफ-टॉप सुरक्षा और आपातकालीन रूट प्लान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों की लगातार समीक्षा और निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम की स्थिति में सभी व्यवस्थाएं सुचारु और सुरक्षित रूप से सुनिश्चित की जा सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *