![]()
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 13 अक्टूबर 2026 तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई थी। तारीख बढ़न
.
इग्नू के अनुसार, बढ़ाई गई समय सीमा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन माध्यम से संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों पर लागू होगी। हालांकि, सेमेस्टर आधारित और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए यह विस्तार लागू नहीं है। विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता, फीस और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर जांचने की सलाह दी गई है।
विद्यार्थियों से बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठाने की अपील
रामपुर स्थित महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 की सह-समन्वयक प्रोमिला कुमारी ने विद्यार्थियों से बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले विद्यार्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वे संबंधित कोर्स की पात्रता पूरी करते हैं और उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं।
इच्छुक विद्यार्थियों को दाखिले के लिए अतिरिक्त समय मिला
उन्होंने बताया कि इग्नू में दाखिले या विभिन्न पाठ्यक्रमों से जुड़ी जानकारी के लिए विद्यार्थी राजकीय महाविद्यालय रामपुर स्थित अध्ययन केंद्र 1110 से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को दाखिले के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
