Headlines

Sirohi NSUI Protest | Student Union Election Demand PG College



सिरोही में NSUI कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर पीजी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रिंसिपल ने छात्रों की 7 में से 6 मांगें मान लीं, लेकिन छात्रसंघ चुनाव की मांग पर कोई सहमति नहीं बनी, क्योंकि इसे सरकार बंद कर चुकी है।

.

प्रदर्शनकारियों ने प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। प्रिंसिपल ने बाहर आकर छात्रों की मांगें सुनीं और 6 मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। छात्रसंघ चुनाव की मांग पर सरकार के फैसले के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

नाटक के जरिए सरकार पर किया कटाक्ष इसके विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर छात्रसंघ की ‘शव यात्रा’ निकाली और एक नाटक का मंचन किया। नाटक में मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा और सिरोही के विधायक व मंत्री ओटाराम देवासी के पात्रों को दर्शाया गया।

नाटक के माध्यम से मुख्यमंत्री के पात्र ने कहा कि उन्होंने छात्रसंघ चुनाव को “जान से मार दिया है” और इसे “जलाने” का निर्देश दिया। पात्र ने यह भी कहा कि जब तक वह मुख्यमंत्री हैं, उनकी सरकार में छात्रसंघ चुनाव कभी शुरू नहीं होंगे।

इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष चम्पालाल, सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष पदम सिंह देवड़ा, मुकेश राणा, वनेपाल सिंह देवड़ा, राहुलराज, महिपाल परिहार, अलकेश बरार, भूपेन्द्र सिंह, देवाराम, भूपेन्द्र परमार, आकाश कुमार, शिवाजी, बाला, कोमल, दीप्ति, मलिक, निशा, एकता, विजय, शंकर, महिपाल सिंह, सुरेश, प्रकाश, रितिक, अरमान पठान, लोकेश, अयान, अभिषेक, अलकेश, पीयूष, सरफराज, अली अब्बासी और शाहिद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *