Headlines

दंगल गर्ल बबीता फोगाट बनीं मां:बेटी संग तस्वीरें शेयर कर लिखा- शिवरात्रि पर नन्हीं पार्वती आईं; दूसरा बच्चा हुआ




दंगल गर्ल के नाम से मशहूर रेसलर बबीता फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली के शालिमार बाग स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीर शेयर की। जिसमें बबीता अस्पताल में भर्ती हैं और बगल में नवजात बेटी है। हालांकि बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। रेसलर ने लिखा… महादेव की कृपा देखिए आज शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर मेरे जीवन में एक नन्ही परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है। मेरी बेटी के रूप में मिली यह खुशी मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है। यह अहसास और खुशियां शब्द से परे हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। बबीता दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 11 जनवरी 2021 को बेटे युवराज को जन्म दिया था। पति विवेक सुहाग भी रेसलर हैं और भारत केसरी रहे हैं। दादरी के गांव बलाली की रेसलर्स सिस्टर्स गीता-बबीता पर बनी आमिर खान की दंगल दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करनी वाली हिंदी फिल्म बनी। बबीता BJP के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। दिल्ली में हुआ बेटी का जन्म बबीता ने दिल्ली के शालीमार बाग स्थित एक अस्पताल में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बेटी को जन्म दिया। तस्वीरों में फैन्स उन्हें शिवरात्रि और बेटी के जन्म की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से बेटी के लिए आशीर्वाद भी मांगा। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *