![]()
पंजाब सरकार ने राज्य में नशे के खिलाफ जारी अपने अभियान युद्ध नशे विरुद्ध को स्कूलों के स्तर पर और मजबूत करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत राज्य के 12 ज़िलों में 21,850 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और नशे के शुरुआती संकेतों की पहचान कर समय रहते सहायता दे सकें। 500 से अधिक बैचों में दी जाएगी ट्रेनिंग अगस्त 2026 से शुरू हो रहे इन एक-दिवसीय जागरूकता और क्षमता-वर्धन सत्रों का आयोजन 500 से अधिक बैचों में किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत सोमवार को फाज़िल्का और तरनतारन से हुई, जहाँ पिछले सप्ताह 800 से अधिक शिक्षकों ने कार्यशालाओं में भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से 12 प्रमुख जिलों फाज़िल्का, तरनतारन, फिरोज़पुर, गुरदासपुर, पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फ़रीदकोट, मोहाली, रोपड़, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला में चलाया जाएगा। पहले प्रिंसिपल, अब शिक्षकों की बारी इससे पहले इसी साल जनवरी में राज्य के 9 सीमावर्ती जिलों के सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों के प्रिंसिपलों व हेडमास्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद अमृतसर में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत 2,800 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया, जिसके सफल परिणामों को देखते हुए अब इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. बलबीर सिंह मंत्री शिक्षक बच्चों के साथ सबसे ज़्यादा वक्त बिताते हैं। वे उन बदलावों और खामोशियों को देख सकते हैं जिन्हें कोई और नहीं देख पाता। यह ट्रेनिंग उन्हें सजा देने के बजाय संवेदनशीलता से मदद करने में सक्षम बनाएगी। विभागीय तालमेल से चलेगा अभियान यह एक अंतर-विभागीय पहल है, जिसे राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और सामाजिक सुरक्षा एवं महिला व बाल विकास विभाग मिलकर लागू कर रहे हैं। राज्य की डेटा इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल सपोर्ट यूनिट इसमें तकनीकी सहयोग और गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा, यह सत्र नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) और NAPDDR के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों को नशे से बचाने के लिए प्रहरी की भूमिका निभाने की शपथ लेगा और स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित करेगा।
Source link
पंजाब में शिक्षकों को ट्रेनिंग:मान सरकार 12 जिलों के 21,850 टीचर्स को नशा विरोधी अभियान के लिए प्रशिक्षित करेगी
