Headlines

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत:जहानाबाद के घोसी में हादसा, बेटे से मिलने हॉस्टल जा रही थी




जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र स्थित डहरपुर गांव में एक सड़क दुर्घटना में घायल 35 वर्षीय महिला बबिता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, बबिता देवी रविवार को अपने बड़े बेटे के साथ स्कूटी से एकंगर सराय जा रही थीं। वह अपने छोटे बेटे से हॉस्टल में मिलने जा रही थीं। गांव के पास उनकी साड़ी स्कूटी के पहिए में फंस गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद, उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के बाद परिजन उन्हें वापस घर ले आए थे। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दोबारा जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टरों के अनुसार, इलाज के दौरान महिला का ब्लड प्रेशर और पल्स काफी कम हो गया था। डॉक्टर श्रीकांत ने जांच और उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई चंदन कुमार ने बताया कि बबिता देवी खेती-बाड़ी करके अपने परिवार और दो छोटे बच्चों का पालन-पोषण करती थीं। उनकी मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। परिवार के लिए यह एक बड़ी त्रासदी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *