Headlines

3 घंटे के अंदर रिटायर्ड टीचर के घर चोरी:पड़ोसी आए तो छत से भागे चोर, जेवर-नकदी चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच




अजमेर के जौसगंज स्थित अवधपुरी इलाके में शातिर चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मकान में घुसकर जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। इसी दौरान पड़ोसियों को मकान में संदिग्ध गतिविधि नजर आई। उनकी आहट मिलते ही चोर मुख्य दरवाजे के बजाय छत के रास्ते से फरार हो गए। सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। अवधपुरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा (70) मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेने गई थीं। करीब 3 बजे वापस लौटीं तो घर के बाहर नल टूटा हुआ मिला। उन्हें चोरी की आशंका हुई। मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर एएसआई पूसाराम पड़ोसी की छत के रास्ते मकान में पहुंचे। तब तक चोर छत के रास्ते फरार हो चुके थे। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार चोरी गए जेवरात और नकदी की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। रैकी के बाद वारदात की आशंका पीड़िता ने बताया कि चोरों को मकान में दाखिल होने और बाहर निकलने के रास्ते की पूरी जानकारी थी। पड़ोसियों को संदिग्ध गतिविधियां नजर आने के बाद चोरों को भनक लग गई और वे मुख्य रास्ते से निकलने के बजाय छत के रास्ते भाग गए। ऐसे में आशंका है कि वारदात से पहले चोरों ने मकान की रैकी की थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस रामगंज थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस वारदात के समय इलाके में नजर आए संदिग्ध लोगों और वाहनों की जानकारी जुटा रही है। चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *