Headlines

सिवनी में दो बाइकों की भिड़ंत, 2 किसान गंभीर:जिला अस्पताल रेफर; दोनों छपारा से गोरखपुर लौट रहे थे




सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया है। हादसा छपारा-चंडी मार्ग पर ग्राम चंडी और खापा के बीच भरिया टोला के पास हुई। ग्राम गोरखपुर निवासी नेमीचंद यादव और जयकेश यादव छपारा से अपने घर गोरखपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक पर नवीन यादव भीमगढ़ की ओर जा रहे थे। भरिया टोला के पास दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद सिवनी रेफर हादसे में नेमीचंद यादव (40) और जयकेश यादव (44) को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा पहुंचाया। छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया गया। दोनों घायल युवक खेती-किसानी का कार्य करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही छपारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों और घटनास्थल की स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *