Headlines

जिला कांग्रेस का आरोप-भाजपा ने आदिवासी अस्मिता का अपमान किया:आदिवासी संस्कृति कमजोर करने का आरोप, पूर्व विधायक ने आरएसएस को घेरा




छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार पर विश्व आदिवासी दिवस का विरोध कर आदिवासी समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने पेंड्रा के जिला प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भाजपा को आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा ने आदिवासी समाज को बधाई तक नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस के विरोध के कारण आदिवासी मुख्यमंत्री भी अपने समाज का उत्सव नहीं मना पा रहे हैं। पूर्व विधायक ने आदिवासी दिवस पर सरकार को घेरा कमरो ने कहा कि छत्तीसगढ़ में करीब 32 प्रतिशत आबादी आदिवासियों की है। ऐसे में सरकार का विश्व आदिवासी दिवस नहीं मनाना आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जल, जंगल व जमीन से जुड़े अधिकारों को याद करने का भी दिन है। आदिवासी संस्कृति कमजोर करने का आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमति भानु ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, लेकिन भाजपा के किसी नेता की ओर से आदिवासी समाज को बधाई नहीं दी गई। भानु ने आरएसएस पर आदिवासी संस्कृति और पहचान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को उनकी मूल पहचान से हटाकर ‘वनवासी’ के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर समेत आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व विधायक गुलाब कमरो, डॉ. केके ध्रुव, गजमति भानु, पुष्पराज सिंह ठाकुर, अर्चना पोर्ते, पहलवान सिंह मरावी और मूलचंद कुशराम समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *