Headlines

फतेहपुर में पासी समाज की बैठक:एकजुटता और शिक्षा सुधार पर चर्चा, डोर टू डोर चलेगा संपर्क अभियान




फतेहपुर में पासी जन जागृति संघ की ओर से रविवार को सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज को संगठित और मजबूत बनाने के साथ सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान और न्यायहित में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए आपसी एकजुटता जरूरी है। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाने तथा समाज के लोगों के बीच नियमित संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने, युवाओं और समाज के अन्य वर्गों की सहभागिता बढ़ाने तथा सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जगतपाल, प्रकाश, मुकेश हिंद, धीरेंद्र बहादुर एडवोकेट, देवेंद्र पासवान, मुकेश, सोहनलाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *