Headlines

Bhanwari Devi Murder Case | SIT Probe Demand Kishanaram Bishnoi Fast


फलोदी जिले के लोहावट में भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई का आमरण अनशन बुधवार 7वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान दोपहर हजारों की संख्या में लोगों ने नंगे पैर रैली निकली। प्रदर्शनकारी धरना स्थल से मुख्य

.

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भंवरी देवी के हत्यारों को जल्द पकड़कर मामले का खुलासा करने की मांग रखी।

लोहावट थाने के बाहर धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

लोहावट थाने के बाहर धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

27 जुलाई की रात को हुई थी हत्या

बता दें कि 27 जुलाई की रात भंवरी विश्नोई (32) पत्नी गंगाविशन विश्नोई निवासी जंभेश्वरनगर (लोहावट) अपनी बेटियों के साथ घर के आंगन में सो रही थी। रात 1 बजे अज्ञात हमलावर ने भंवरीदेवी के गले पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान मां के चिल्लाने पर पास में सो रहीं उसकी दोनों बेटियां रामज्योति (16) और सोनू (10) जाग गईं।

मां को बचाने के लिए बेटियां हमलावर की तरफ दौड़ीं और उससे हाथापाई करने लगीं। इस दौरान बदमाश ने बच्चियों पर भी चाकू से हमले कर दिए। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी दोनों बेटियां घायल हो गईं। बड़ी बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया था।

हत्या के बाद 28 जुलाई को मामले के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीण और सर्व समाज के लोग पुलिस थाने के आगे धरने पर बैठे। इस पर 31 जुलाई को पुलिस ने 5 दिन में मामले के खुलासे का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना उठा लिया।

6 अगस्त से पूर्व विधायक का आमरण अनशन जारी

मगर 5 दिन में मामले का खुलासा नहीं हुआ तो पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने 6 अगस्त को लोहावट थाने के आगे आमरण अनशन शुरू कर दिया। इसके बाद 12 अगस्त धरना स्थल पर आमरण अनशन करने वालों की संख्या 115 हो गई है।

राज्य सरकार ने किया एसआईटी का गठन

वहीं मामले को लेकर राज्य सरकार की ओर से एसआईटी का गठन किया गया है। टीम ने बुधवार शाम को जंभेश्वरनगर (लोहावट) में घटना स्थल का मौका मुआयना किया। वहीं जोधपुर रेंज आईजी ने हत्याकांड की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

SIT टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

SIT टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

एसआईटी में ये अधिकारी शामिल

एसआईटी का नेतृत्व उप महानिरीक्षक पुलिस, आरपीटीसी जोधपुर करेंगे। इस टीम में देवेंद्र कुमार विश्नोई (उप महानिरीक्षक पुलिस, आरपीटीसी जोधपुर), सतनाम सिंह (एसपी फलोदी), सुमित मेहरडा (एसपी साइबर अपराध, जयपुर), कैलाश विश्नोई (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष अनुसंधान इकाई महिला अत्याचार, जालोर), सुभाष खोजा (एडीशनल एसपी, सीआईडी सीबी रेंज सेल, जोधपुर) और भवानी सिंह (डीएसपी वृत, लोहावट) को शामिल किया गया है।

इनपुट- राधेश्याम बेनीवाल, लोहावट

घटना से जुड़ी से खबर भी पढ़ें

लोहावट में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या:गले पर चाकू से किया वार, मां को बचाने हमलावर से भिड़ीं बेटियां; दोनों घायल

घर के बाहर सो रही महिला के गले पर चाकू से हमला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की आवाज सुनकर उनकी दोनों बेटियां जाग गईं। दोनों की हमलावर से हाथपाई हुई। इस पर हमलावर ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गईं। घटना फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव का है। (पढ़ें पूरी खबर)

मां की हत्या,बचाने आई बेटी के पीठ-पेट,चेहरे पर चाकू मारे:खून से लथपथ होने के बाद भी बदमाश से लड़ती रही, दांत टूटे, पुलिस को बुलाया

फलोदी में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की बेटी रामज्योति (16) और सोनू (10) पर भी नकाबपोश बदमाश ने हमला किया। 16 साल की बेटी रामज्योति की पीठ, पेट और चेहरे पर चाकू से पांच वार किए। इसके बाद भी वह मां को बचाने के लिए दौड़ी। ताऊजी को बुलाया। पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। (पढ़ें पूरी खबर)

पूर्व विधायक के धरने में युवक पर चाकू से हमला:रंजिश में सिर-पेट पर किया वार; लोगों ने पकड़कर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा

फलोदी जिले में लोहावट में थाने के आगे 6 अगस्त से चल रहे पूर्व विधायक के धरना-प्रदर्शन में मंगलवार को चाकूबाजी हो गई। 1 युवक ने पुरानी रंजिश में दूसरे युवक के पेट और सिर में चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। लोगों ने पहले युवक को जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *