Headlines

विदिशा में भाप इंजन वाली ट्रेन की थीम पर झांकी:10 डिब्बों में नौ देवियां विराजेंगी; भोलेनाथ ड्राइवर और गणेशजी गार्ड बनेंगे




विदिशा में नवरात्रि के दौरान मोहनगिरी तिराहे पर इस बार खास झांकी तैयार की जा रही है। इसमें माता रानी के नौ स्वरूपों को रेलवे की थीम से जोड़ा गया है। पुराने जमाने की भाप के इंजन वाली ट्रेन की थीम पर यह झांकी बन रही है।
झांकी में इंजन के साथ कुल 10 डिब्बे होंगे, जिनमें माता रानी के नौ स्वरूप बैठेंगे। इसे पूरा रेलवे जंक्शन का रूप दिया जा रहा है, जिसमें प्लेटफॉर्म और स्टेशन जैसा माहौल होगा। समिति ने इसे ‘मोहनगिरी तिराहा जंक्शन’ नाम दिया है।
समिति सदस्य पवन पेंटर के अनुसार, भगवान भोलेनाथ ट्रेन के ड्राइवर बनेंगे, जबकि भगवान गणेश गार्ड की भूमिका में अंतिम डिब्बे में बैठेंगे। श्रद्धालु एक ही ट्रेन में नौ देवियों के दर्शन कर पाएंगे।
झांकी के आयोजक सोनू राजपूत ने बताया कि वे 2016 से हर साल नई थीम पर झांकी तैयार कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *