Headlines

हिमाचल का नया मंत्री आज दिल्ली में तय होगा:सुक्खू-मुकेश की वेणुगोपाल से अहम मीटिंग, मंत्रियों के पोर्टफोलियो में फेरबदल पर भी फैसला




हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा को लेकर दिल्ली में आज अहम मीटिग होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार बीती शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं। इनकी कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ मीटिंग प्रस्तावित है। प्रदेश में कैबिनेट मिनिस्टर और विधानसभा में डिप्टी स्पीकर का एक-एक पद खाली पड़ा है। 21 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले मंत्री और स्पीकर की ताजपोशी तय मानी जा रही है। मंत्री के खाली पड़े एक पद पर कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की ताजपोशी होनी है। हाईकमान से भी इसकी मंजूरी मिल चुकी है। पार्टी सूत्रों की माने तो सीएम सुक्खू उम्रदराज दो कैबिनेट मंत्रियों को ड्रॉप कर नए की ताजपोशी करना चाह रहे हैं। इसी मकसद से आज दिल्ली में होने वाली मीटिंग में सभी मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिव्यू हो सकती है। हाईकमान इसके बाद मंत्रियों को ड्रॉप करने को लेकर फैसला लेगा। मंत्री ड्रॉप हुआ तो इनमें से लगेगी किसी की लॉटरी यदि कोई मंत्री ड्रॉप होता है तो ज्वालाजी से विधायक संजय रत्न, पालमपुर से आशीष बुटेल और अर्की से संजय अवस्थी में से किसी मंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्री के ड्रॉप नहीं होने की सूरत में संजय रत्न, आशीष बुलेट में से ही किसी को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी 10 महीने से खाली पड़ा प्रदेश में विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी लगभग 10 महीने से खाली है। विनय कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले ही विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में नया मंत्री बनाने, ड्रॉप करने, विधानसभा उपाध्यक्ष की ताजपोशी के साथ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल को लेकर आज दिल्ली में चर्चा होगी। 15 अगस्त के बाद कभी भी मंत्रियों की ताजपोशी आज की मीटिंग में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को लेकर भी चर्चा संभावित है। हाईकमान की मंजूरी मिली तो 15 अगस्त के बाद कभी भी मंत्रियों के विभागों में फेरबदल और नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। संगठन में नियुक्तियों पर भी मंथन दिल्ली में आज होने वाली मीटिंग में कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों को लेकर भी फैसला होना है। इसी मकसद से विनय कुमार बीते सोमवार को दिल्ली गए थे। मगर संसद सत्र के कारण उनकी केसी वेणुगोपाल से मुलाकात नहीं हो पाई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *