![]()
लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर हरजिंदर सिंह की हत्या के पांच दिन बाद अब उनका पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार होगा। परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठा था। पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक और समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस कमिश्नर ने समझाया कि पोस्टमार्टम में देरी से रिपोर्ट प्रभावित हो सकती है। जांच में सही तथ्य सामने आने में परेशानी हो सकती है। पुलिस की अपील और दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल ग्लॉक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। अब तक क्या-क्या हुआ? समाजसेवी थे हरजिंदर, 25 गरीब बेटियों के बसा चुके थे घर मृतक प्रॉपर्टी डीलर हरजिंदर सिंह इलाके में अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। परिजनों और करीबियों के मुताबिक, उन्होंने अब तक 25 गरीब बेटियों की शादी करवाकर उनके घर बसाने में मदद की थी। उनकी हत्या से इलाके के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि समाजसेवा में आगे रहने वाले व्यक्ति की इस तरह हत्या गंभीर अपराध है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
Source link
लुधियाना हरजिंदर हत्याकांड, 5 दिन बाद आज होगा अंतिम संस्कार:CP के समझाने पर परिवार माना, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार; ग्लॉक पिस्तौल बरामद
