![]()
मुरैना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पुलिस विभाग ने बुधवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली। जिला पुलिस बल और 5वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के 250 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी बाइक पर हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के जरिए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। चंबल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने पुलिस परेड ग्राउंड से रैली को रवाना किया। इसके बाद पुलिसकर्मी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। रैली पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू होकर राधिका पैलेस रोड, पुराना बस स्टैंड, बैरियर चौराहा, स्टेडियम और पुल तिराहा होते हुए पुलिस लाइन मुरैना पहुंची। यहां रैली का समापन हुआ। रास्ते में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने के लिए हर नागरिक को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।
Source link
मुरैना में पुलिस की तिरंगा बाइक रैली:250 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
