Headlines

जालंधर के दोमोरिया पुल पर कार और ऑटो में टक्कर:हादसे में बाल-बाल बचे लोग, वाहनों को पहुंचा भारी नुकसान




जालंधर के दोमोरिया पुल कल रात पर एक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है, जहां एक कार और ऑटो-रिक्शा के बीच सीधी टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि, टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है और सड़क पर कांच के टूकड़े बिखर गईं। लत दिशा और तेज़ रफ्तार को लेकर बहस**
घटनास्थल पर मौजूद कार चालक और ऑटो चालक के बीच हादसे के कारणों को लेकर तीखी बहस देखने को मिली।कार चालक के अनुसार, वह अपनी सही दिशा (साइड) में जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि ऑटो चालक शराब के नशे में था और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
वहीं,दूसरी ओर, ऑटो चालक का कहना था कि उसने गलती से गलत साइड गाड़ी चढ़ा दी थी और उसने हाथ निकालकर इशारा भी किया था। ऑटो चालक ने दावा किया कि कार बहुत तेज़ रफ्तार (लगभग 200 की स्पीड) में आ रही थी, जिससे कार चालक नियंत्रण नहीं रख सका और टक्कर हो गई। मौके पर पुलिस को दी गई सूचना
हादसे के बाद दोनों पक्षों के वाहनों का काफी नुकसान हुआ है। सड़क पर गाड़ियों के शीशे बिखर जाने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है ताकि मामले की जांच की जा सके और स्थिति को संभाला जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *