Headlines

पुलिस कमिश्नर ने दिव्यांग बच्चों से सीखी साइन लैंग्वेज:संवाद से समाधान कार्यक्रम में बच्चों को कंट्रोल रूम-थाने का कराया गया भ्रमण




रायपुर में ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम के तहत पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया। C-4 सभाकक्ष में अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर के प्रशिक्षणरत बच्चों से मुलाकात के दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, प्रशिक्षण और रोजमर्रा की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बातचीत का अंदाज भी खास रहा। पुलिस कमिश्नर ने बच्चों से संवाद करते हुए साइन लैंग्वेज के कुछ बेसिक संकेत सीखे। बच्चों ने उन्हें इशारों की भाषा समझाई। पुलिस कमिश्नर ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी दिनचर्या और रुचियों के बारे में बातचीत की। पुलिस कंट्रोल रूम और सिविल लाइन थाना देखा कार्यक्रम के तहत बच्चों को पुलिस कंट्रोल रूम और सिविल लाइन थाना का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। यहां बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी दैनिक गतिविधियों और रुचियों के बारे में अधिकारियों को बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने क्रिकेट और फिल्मों में अपनी रुचि भी साझा की। बच्चों के आत्मविश्वास ने पुलिस अधिकारियों को किया प्रभावित कार्यक्रम में बच्चों की सहजता और आत्मविश्वास पुलिस अधिकारियों के लिए भी खास अनुभव रहा। पुलिसिंग की रोजमर्रा की व्यस्तताओं के बीच बच्चों के साथ बिताए इस समय में अधिकारियों ने उनके साथ बातचीत की और उनकी बातों को करीब से जाना। इस दौरान डीसीपी मध्य जोन तारकेश्वर पटेल, अर्पण संस्था से जुड़े डॉ. राकेश पांडेय, को-ऑर्डिनेटर सीमा छाबड़ा, प्रिंसिपल कमलेश शुक्ला, शिक्षकगण और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *