Headlines

सुखबीर बादल पर हमले की निंदा:मजीठिया ने कहा-सीबीआई जांच होनी चाहिए, ये पंजाब को डिसटर्ब करने की कोशिश, दूसरी बार हमला




शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले की पंजाब के राजनेताओं ने निंदा की। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए कि इसके पीछे कौन सी ताकते हैं।
सुखबीर बादल पर गुरु घर में दूसरीब बार अटैक हो गया है। दो बार जान से मारने की कोशिश की गई है। कुछ लोग पंजाब का माहौल फिर से खराब करना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद सिख समुदाय और राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश फैल गया है। गुरुद्वारा परिसर के भीतर हुए इस कायरतापूर्ण हमले में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए और फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
तख्त श्री हजूर साहब में गुरु महाराज के दर्शन करने पहुंचे सुखबीर बादल पर यह हमला उस समय हुआ जब वे गुरुद्वारा साहिब के भीतर मौजूद थे। हालांकि, समय रहते बीच-बचाव होने से वे सुरक्षित बच गए। इ
स घटना के तुरंत बाद सिख धर्म के सर्वोच्च धार्मिक पीठ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सहित पंजाब के तमाम प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों ने इस हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा की है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा और पवित्रता के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, अकाली दल ने पंजाब में सुरक्षा चूक का हवाला देते हुए पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग तेज कर दी है। घटना पर प्रमुख हस्तियों के बयान और प्रतिक्रियाएं श्री अकाल तख्त साहिब (जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज): नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर हुआ हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। गुरुद्वारा साहिब एक ऐसा स्थान है जहां श्रद्धालु पूरे संसार की भलाई (सरबत के भले) की अरदास करने आते हैं। एक सच्चा सिख कभी भी गुरु घर में माथा टेकने आए किसी व्यक्ति पर हमला नहीं कर सकता। इस प्रकार के कृत्य गुरुद्वारों की पावन मर्यादा को ठेस पहुँचाते हैं और पूरी सिख कौम की छवि को धूमिल करते हैं।” सुखबीर सिंह बादल : दशम पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की अपार कृपा और रहमत से आज मुझे तख्त सचखंड श्री हजूर साहब में नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु साहिब का कोटि-कोटि धन्यवाद कि उनकी कृपा से मैं सुरक्षित हूँ। मेरी अरदास है कि गुरु महाराज पूरी दुनिया की झोलियाँ अपनी रहमतों से भरें और सर्वत्र का भला करें। मनप्रीत सिंह बादल (पूर्व वित्त मंत्री, पंजाब): महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारा साहिब के भीतर सरदार सुखबीर सिंह बादल पर हुआ हमला बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक है। गुरुद्वारा साहिब शांति, प्रार्थना और संगी-संगत का पवित्र स्थल है, जहां हिंसा का कोई स्थान या औचित्य नहीं हो सकता। मैं सुखबीर जी की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं और प्रशासन से मांग करता हूँ कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। व्यक्तिगत तौर पर उन्हें इस स्थिति से गुजरते देखना दर्दनाक है, इस घड़ी में मैं उनके और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा हूँ।” मजीठिया बोले- पहले 4 दिसंबर को भी हुआ था हमला अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल पूरी तरह सुरक्षित हैं। इससे पहले 4 दिसंबर को भी सरदार बादल पर हमला हुआ था, लेकिन पंजाब पुलिस की निष्क्रियता और ढिलाई के कारण ही आज नांदेड़ के तख्त श्री हजूर साहब में यह दोबारा हमला हुआ। केंद्र सरकार से हमारी अपील है कि अकाली दल अध्यक्ष पर बार-बार हो रहे इन हमलों की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाए।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *