![]()
पठानकोट के मुख्य गांधी चौक बाजार में सीवरेज ओवरफ्लो और मैनहोल की खराब व्यवस्था के कारण स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में गंदगी और दुर्गंध फैलने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने इस समस्या के समाधान की मांग करते हुए नगर निगम को धरने की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल महाजन और प्रधान मनिन्दर सिंह ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। विशेषकर दुपहिया वाहन चालक अक्सर इन गड्ढों में फंसकर घायल हो रहे हैं। व्यापारिक नेताओं ने की शीघ्र करवाई की मांग व्यापारिक नेताओं ने यह भी बताया कि बाजार की खराब हालत और लगातार बनी रहने वाली दुर्गंध के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। इससे स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था को तत्काल ठीक किया जाए और सड़क के गड्ढों की मरम्मत शीघ्र करवाई जाए। व्यापार मंडल ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापारी नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Source link
पठानकोट में सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर:दुर्गंध से परेशान व्यापारी बोले- नहीं हुआ समाधान तो धरना देंगे
