Headlines

भोपाल के खेजड़ा बरामद में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई:बिना अनुमति के डेवलप हो रही थी; इंडस मुस्कान कॉलोनी में निर्माण तोड़ा




राजधानी भोपाल में गुरुवार को नगर निगम ने अवैध कॉलोनी और निर्माण से जुड़ी दो बड़ी कार्रवाई की। खेजड़ा बरामद में बिना परमिशन के डेवलप हुई कॉलोनी में जेसीबी से निर्माण तोड़ दिया गया, जबकि इंडस मुस्कान कॉलोनी में भी अवैध हिस्सा ढहाया गया। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा ने जोन-16 क्षेत्र अंतर्गत अवैध निर्माण, अतिक्रमण एवं बिना सक्षम अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरुद्ध यह कार्रवाई की। कोई हंगामा न हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। 2.3 एकड़ पर कॉलोनी, सड़क उखाड़ी ग्राम खेजड़ा बरामद में लगभग 2.3 एकड़ भूमि पर एक कॉलोनी विकसित की जा रही थी। सवाई सिंह राजपूत एवं संतोष मीणा बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की मंजूरी के कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। गेट, सड़क आदि निर्माण भी कर लिए गए थे। जेसीबी की मदद से निगम ने निर्माण तोड़ दिए। मकान के आगे अवैध निर्माण किया अयोध्या बायपास स्थित इंडस मुस्कान कॉलोनी में एक मकान के आगे अवैध निर्माण किया गया था। इसे भी हटाया गया। बिल्डिंग परमिशन शाखा कर रही कार्रवाई नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना सक्षम स्वीकृति के किए जा रहे अवैध कॉलोनी विकास, अवैध निर्माण, अतिक्रमण जैसी गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कार्रवाई को मिशन मोड में प्रतिदिन जारी रखते हुए शहर में अनधिकृत निर्माण एवं अवैध विकास गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *