![]()
स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा कानपुर उत्तर जिले की ओर से गुरुवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों कार्यकर्ता और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। फूलबाग चौराहे से शुरू हुई यात्रा घंटाघर स्थित भारत माता की प्रतिमा तक पहुंची। राष्ट्रभक्ति के गीतों और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा मार्ग गूंजता रहा। तिरंगा लहराते कार्यकर्ताओं और नागरिकों के उत्साह से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। फूलबाग से घंटाघर तक जगह-जगह हुआ स्वागत
तिरंगा यात्रा के मार्ग में व्यापारियों, स्थानीय निवासियों और आम नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का उत्साह बढ़ाया। सड़क के दोनों ओर जुटी भीड़ और लगातार लगते राष्ट्रभक्ति के नारों ने यात्रा को व्यापक जनभागीदारी का रूप दिया। यात्रा का संयोजन भाजपा कानपुर उत्तर जिले के महामंत्री अभिनव दीक्षित ने किया। तिरंगे के साथ दिया एकता और अखंडता का संदेश
यात्रा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। फूलबाग से घंटाघर तक तिरंगे लहराते रहे। इस दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। ‘कानपुर वीरों की धरती और शहीदों की जननी’
घंटाघर में भारत माता की प्रतिमा के सामने आयोजित सभा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश प्रभारी एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कानपुर वीरों की धरती और शहीदों की जननी है। इस शहर की मिट्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रनिर्माण को दिशा देने वाले अनेक वीरों को जन्म दिया है। उन्होंने कानपुर के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ के अमर गीत ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह गीत आज भी देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाता है और तिरंगे के प्रति गौरव एवं समर्पण की प्रेरणा देता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया आभार
सभा के दौरान उमड़े जनसमूह ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का आभार जताया। ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी सलिल विश्नोई, सुरेश अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सहसंयोजक सीमा एमबीए, अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, पारस मदान, आशीष बाजपेई, जन्मेजय सिंह, किरन तिवारी, शालिनी कटियार, मोनेन्द्र राजपूत, रीता पासवान, विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्ता, वास्ते त्रिपाठी, राधा सैनी, परमानंद शुक्ला, सुरेश गुप्ता, जिशान अहमद, मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे, अनंत मिश्रा, दीपक शुक्ला अभिनव दीक्षित जिला महामंत्री, अक्षय त्रिवेदी पूर्व जिला संयोजक युवा मोर्चा सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
Source link
BJP उत्तर ने तिरंगा यात्रा निकाली:राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया, राष्ट्रीय मंत्री बोले- कानपुर वीरों की धरती और शहीदों की जननी
