Headlines

14 अगस्त को भिलाई में वसुंधरा सम्मान और संगोष्ठी:राजेश गनोदवाले को मिलेगा 26वां सम्मान, रमन सिंह-चरणदास महंत होंगे शामिल




लोकजागरण की संस्था वसुंधरा और श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से वसुंधरा सम्मान और वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार, 14 अगस्त को भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की 50वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। राजेश गनोदवाले को मिलेगा 26वां वसुंधरा सम्मान आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव और सचिव श्वेता उपाध्याय ने बताया कि सांस्कृतिक पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से ज्यादा समय से काम कर रहे राजेश गनोदवाले को 26वां वसुंधरा सम्मान दिया जाएगा। संस्कृति और पत्रकारिता पर होगी संगोष्ठी कार्यक्रम में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा : संस्कृति, इतिहास और पत्रकारिता’ विषय पर दो व्याख्यान होंगे। नागरीप्रचारिणी सभा काशी के व्योमेश शुक्ल और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष, पत्रकार और विचारक शशांक शर्मा मुख्य वक्ता होंगे। इस मौके पर पंडवानी गायिका तीजन बाई की स्मृति में वसुंधरा विशेषांक और छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति पर आधारित बहुमत विशेषांक का विमोचन भी किया जाएगा। लोकगायिका रजनी रजक राज्यगीत प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम का संचालन कवि और पत्रकार डॉ. विश्वेश ठाकरे करेंगे। कार्यक्रम में स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे के बेटे प्रदीप चौबे और रविंद्र चौबे के साथ कई पत्रकार, लेखक, संस्कृतिकर्मी और प्रबुद्ध लोग भी शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *