Headlines

Pakistan Delhi Airport Missile Attack Video


1 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान लगातार फेक वीडियो शेयर कर प्रोपगेंडा फैला रहा है। अब पाकिस्तानी यूजर्स फर्जी वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने इंडियन फिमेल पायलट का पकड़ लिया। ऐसा ही एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक कर दिया। जानिए क्या है इनकी सच्चाई…

पहला वीडियो

इस वीडियो में जंगल में सेना के जवान भागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर पाकिस्तानी यूजर्स दावा कर रहे हैं कि खबर है कि एक महिला भारतीय पायलट को हजीरा सेक्टर में 17 एसक्यूएन राफेल से सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया है। (अर्काइव)

पाकिस्तानी यूजर के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

पाकिस्तानी यूजर के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

एक अन्य पाकिस्तानी यूजर ने भारतीय महिला पायलट की फोटो शेयर कर लिखा- स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। (अर्काइव)

भारतीय महिला पायलट को हिरासत में लिए जाने के नाम से शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

भारतीय महिला पायलट को हिरासत में लिए जाने के नाम से शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वीडियो का सच…

भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने भी वायरल वीडियो का खंडन करते हुए इसे फेक बताया है। PIB ने लिखा- भारतीय महिला वायुसेना पायलट को नहीं पकड़ा गया है। पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल दावा कर रहे हैं कि भारतीय महिला वायुसेना पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है। यह दावा पूरी तरह से झूठ और बेबुनियाद है।

साफ है कि भारतीय पायलट के पकड़े जाने का दावा पूरी तरह फेक है।

वायरल वीडियो

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक के नाम से पाकिस्तानी यूजर्स ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में जोरदार धमाके से आग गुबार उठते हुए दिख रहा है। पाकिस्तानी यूजर ने लिखा- ब्रेकिंग : पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की, नई दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा मिसाइल अटैक। वहां 17 से ज्यादा धमाके किए गए। नई दिल्ली एयरपोर्ट तबाह। (अर्काइव)

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक के नाम शेयर किए जा रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक के नाम शेयर किए जा रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

वीडियो का सच…

यह वीडियो AlJazeera Arabic ने अपने यूट्यूब चैनल पर 31 अगस्त 2024​ को अपलोड किया था। चैनल के मुताबिक, ​​​​​​1 साल से ज्यादा पुराना यह वीडियो यमन का है। जहां अल-मंसौरा शहर में स्थित गैस डिपो में विस्फोट हो गया था। वीडियो का लिंक…

AlJazeera Arabic के यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

AlJazeera Arabic के यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने भी वायरल वीडियो का खंडन करते हुए इसके साथ किए जा रहे दावे को फेक बताया है।

साफ है कि 1 साल पुराने वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह फेक है।

————————

पाकिस्तानी पायलट पकड़े जाने का दावा झूठा: ड्रोन अटैक के नाम से फेक वीडियो वायरल; जानें सच्चाई

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे जंग के हालात के बीच सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानिए क्या इन वायरल फोटो-वीडियो का सच। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *