![]()
मोतिहारी के फेन्हारा थाना क्षेत्र के खान पिपरा गांव में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस घटना में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि थाना की सरकारी गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 20 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। सरकारी वाहन का शीशा भी टूट गया
जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने इससे पहले भी उक्त सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया था। हालांकि, कुछ लोगों ने दोबारा उस पर कब्जा कर लिया था। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम गुरुवार को खान पिपरा गांव पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान पीछे से अतिक्रमणकारियों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पथराव और धक्का-मुक्की की, जिससे सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले में थाना की सरकारी वाहन का शीशा भी टूट गया। फेन्हारा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस टीम पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Source link
अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला:7 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी गाड़ी का शीशा टूटा; 2 आरोपी गिरफ्तार
