Headlines

ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्डकप चैंपियन:फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, 151 रन का टारगेट 17 बॉल रहते चेज किया




ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन का लक्ष्य 17 बॉल रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इसमें 10 चौके शामिल रहे। फीबी लिचफील्ड ने 35 गेंदों पर 48 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। अंत में एलिस पेरी (13)* और एश्ले गार्डनर (3)* ने टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल, चार्ली डीन और सोफी एक्लस्टन ने 1-1 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने नाबाद 58 रन और फ्रेया कैम्प ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लूसी हैमिल्टन, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिन्यू और किम गार्थ ने 1-1 विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया के मैच विनर्स… इंग्लैंड के लिए ब्रंट-कैम्प की पारी काम नहीं आई… प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन। इंग्लैंड: डैनी वायट हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *