Headlines

हिमाचल के 6 जिलों में आज बारिश की चेतावनी:इंडिपेंडेंस डे पर भी 6 जिलों में यलो अलर्ट; 19 अगस्त तक बरसेंगे बादल




हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश हुई। मगर अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी मंडी और सिरमौर जिला में कुछेक स्थानों पर बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि ऊना, बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा जिला में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 15 अगस्त को भी छह जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। यह चेतावनी बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिला को दी गई है। 16 अगस्त को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिला में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। 17 अगस्त को राज्य में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग होकर बरेसगा। IMD ने 17 व 18 अगस्त को राज्य के कुछेक क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।17 अगस्त को सिरमौर, कांगड़ा और ऊना जिला में ऑरेंज अलर्ट तथा चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिला में यलो अलर्ट है। 19 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं IMD के अनुसार- राज्य में 19 अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी है, वहां नदी नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने को कहा गया है। मानसून सीजन में सामान्य से 9 फीसदी कम बरसे बादल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में एक जून से 13 अगस्त तक 486.2 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 441.5 मिमी बादल बरसे है। बिलासपुर जिला में सामान्य से 10 फीसदी कम, हमीरपुर में 49 फीसदी, कांगड़ा में 17 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 51 फीसदी, मंडी में 25 फीसदी, सोलन में 11 फीसदी और ऊना में 7 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, चंबा में सामान्य से 3 फीसदी, किन्नौर में 20 फीसदी, कुल्लू में 29 फीसदी, शिमला में 25 फीसदी और सिरमौर में 7 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *