Headlines

कंवरियाट में 2.4 किलो अफीम बरामद, एक गिरफ्तार:12 लाख कीमत; नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस




नागौर पुलिस ने ‘ऑपरेशन नशामुक्त नागौर’ के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पादूकलां थाना पुलिस और डीएसटी नागौर की संयुक्त टीम ने ग्राम कंवरियाट में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। ग्राम कंवरियाट में पुलिस की दबिश यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर आशा राम चौधरी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी। वृत डेगाना के सुपरविजन में पादूकलां थाना अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को डीएसटी नागौर से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम कंवरियाट में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने सुरेश बेटा अमराराम को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम मिली, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में पादूकलां थाना पुलिस के साथ डीएसटी नागौर की टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में उप निरीक्षक पूर्णमल, हेड कांस्टेबल महेंद्र, कांस्टेबल कालूराम, कमल किशोर, रामभवन, नरसी, रामस्वरूप, मोतीराम, कमल और चालक नरेश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। 2 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम बरामद पुलिस ने आरोपी सुरेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी को अफीम कहां से मिली और वह इसे आगे किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस अफीम की खरीद, परिवहन और सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *