Headlines

देशभक्ति की दिखी झलक, कॉलेज में तिरंगा लेकर निकाली तिरंगा रैली



अशोकनगर| 15 अगस्त के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनोखा उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय में जन-जन को एकता के सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व प्राचार्य डॉ. रेनू राजेश ने किया। हाथों में लहराता तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ निकला यह कारवां पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। रैली में कॉलेज के प्राध्यापक, एनसीसी कैडेट्स और गैर-शिक्षण कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रेनू राजेश ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और अखंडता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में देश के प्रति कर्तव्यबोध और सम्मान की भावना गहरी होती है। रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *